फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   at highway Kanpur's family looted

अब हाइवे पर कानपुर के परिवार को लूटा

Wed, 21 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
at highway Kanpur's family looted

हाइवे पर सिपाही के परिवार के साथ लूट की वारदात अभी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी ही थी कि मंगलवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने कानपुर के एक परिवार को लूट लिया। बदमाशों ने लग्जरी गाड़ी में सवार परिवार को पीटते हुए 25 हजार रुपये नकद और महिलाओं के जेवर लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन


कानपुर नगर के फजलगंज थाना क्षेत्र के बंबा रोड गुमटी नंबर पांच निवासी दीपक श्रीवास्तव पुत्र स्व. शिवनारायण श्रीवास्तव 20 जनवरी की शाम को अपनी ईको गाड़ी से परिवार के साथ राजस्थान घूमने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजे जैसे ही उनकी कार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना ओवरब्रिज के आगे पहुंची कि पीछे से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गाड़ी में हुई क्षति को देखने के लिए जैसे ही दीपक कार से उतरे तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। हथियारों की दम पर बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। लुटेरे लूटपाट शुरू करने के बाद बोलेरो से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट का शिकार दीपक की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही जिले भर में चेकिंग शुरू कराई गई, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। दीपक ने बताया कि बोलेरो में चार-पांच बदमाश सवार थे। बदमाशों ने उनके पास से 8300 रुपये, कार में बैठे उनके भाई के पास से 17 हजार रुपये व महिलाओं से जेवरात के अलावा कार में रखे कपड़े व मोबाइल फोन लूट लिए।

पूरे माल की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। दीपक की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बोलेरो सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बाइक सवारों ने युवक को लूटा
बकेवर के निबाड़ीकला के पास मंगलवार की देर शाम बाइक से जा रहे युवक को लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरे उसके पास से 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गांव अहेरीपुर निवासी सुमित पुत्र रामबहादुर ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम को सिंकदरपुर से अपनी बाइक से लौट रहा था।


जैसे ही वह निबाड़ीकला के पास पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसे रोक लिया और पीटते हुए जेब से 45 हजार रुपये लूट लिए। युवक ने बताया कि उसने इसकी शिकायत अहेरीपुर चौकी पुलिस से की। वहीं थानाध्यक्ष जेपी पाल ने लूट की वारदात से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि जुआ के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed