फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   arrest accused of sipahi murder case in 3 days

तीन दिन मे पकड़े जाएं सिपाही के हत्यारे: शिवपाल

Sun, 04 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 04 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
arrest accused of sipahi murder case in 3 days
शोक संवेदना जताने पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी झोलाछाप डाक्टर सिपाही लाल प्रजापति की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को उनका शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों में शोक छा गया। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल भी शोक संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी लेकर तीन दिन में हत्यारों को पकड़ने को कहा है।

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सयुस के प्रदेश सचिव ध्रुव यादव के साथ पहुंच कर मृतक सिपाही लाल के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने सिपाही लाल के दोनो पुत्रों और पुत्री को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। सिपाही लाल की पुत्री उनके सामने पर रोने लगी। शिवपाल सिंह यादव ने  थानाध्यक्ष नासिर हुसैन से मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा हो जाएगा। ग्राम प्रधान राजेश अग्निहोत्री ने परिवार के सामने आर्थिक संकट की जानकारी भी मंत्री को दी।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग कर कहा कि पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। डाक्टर का परिवार भयभीत है। उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद दी जाए। बसपा से विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गेश शाक्य ने भी हत्यारों को पकड़ने की मांग की। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बम्हनीपुर में एडवोकेट डीडी मिश्रा के भाई बीडी मिश्रा के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक प्रकट किया। उन्होंने बीडी मिश्रा के पुत्र पंकज मिश्रा और गौतम मिश्रा को ढांढस बंधाया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चक्रवर्ती, रामवीर सिंह, बादशाह यादव, राजीव गुप्ता, रामसेवक यादव, रामप्रकाश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed