फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   IG conducts annual inspection of GRP police station, checks security arrangements

Hardoi News: आईजी ने जीआरपी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीं

Thu, 22 Oct 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
IG conducts annual inspection of GRP police station, checks security arrangements
फोटो- 45- जीआरपी थाना का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज। स्रोत: विभाग
हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने बृहस्पतिवार को स्थानीय जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज दोपहर करीब एक बजे हरदोई रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने ने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना और थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच की। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने महिला फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना परिसर, हवालात और कार्यालय में साफ-सफाई तथा अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक मिला। शस्त्रागार में हथियारों की सफाई और रखरखाव की स्थिति परखी। पुलिसकर्मियों से हथियार खोलने और जोड़ने का अभ्यास भी कराया गया ताकि आपात स्थिति में वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने रेलवे परिसर में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, लंबित मामलों का जल्द खुलासा करने और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय भी मौजूद रहे।




प्लेटफार्म पर देखी सुरक्षा व्यवस्था

थाने के निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। ट्रेनों में तैनात एस्कॉर्ट ड्यूटी की समीक्षा करते हुए जवानों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने और ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed