फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angered by the inherent threats of the inmates, the young man shot himself

ससुराल वालों की धमकियों से क्षुब्ध युवक ने खुद को गोली मारी

Fri, 26 Apr 2019 11:54 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 26 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angered by the inherent threats of the inmates, the young man shot himself
थाना क्षेत्र के गांव नगला नरिया में गुरुवार की देर शाम एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। गोली पेट में लगी है। युवक ने खुद को गोली मारने से पहले एसएसपी के व्हाट्सएप पर  ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भेजा था।
विज्ञापन


   थाना क्षेत्र के गांव नगला नरिया के रहने वाले प्रदीप यादव पुत्र लाखन सिंह ने गुरुवार की देर शाम एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के नाम व्हाट्सएप  पर एक शिकायती पत्र लिखकर भेज दिया। इसमें लिखा था कि ससुराल से आए दिन उसे मार डालने की धमकी दी जाती है। प्रदीप ने पत्र में ये भी लिखा कि उसकी पत्नी दो लाख रुपये का जेवर लेकर चली गई थी। वह पत्नी को लेने ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके साले और पत्नी ने भी गालियां दीं।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या कर रहा है।  पीड़ित द्वारा एसएसपी को प्रार्थनापत्र  भेजे जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक के फोन नंबर व पते पर संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस युवक को गंभीर हालत में परिजनों की मदद से सैफई पीजीआई ले आए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed