फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   after firing accused run away

दबंग ने की फायरिंग, महिलाओं ने खदेड़ा

Tue, 25 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 25 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
after firing accused run away
थाने का घेराव करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार शाम शौच के लिए खेत जा रही किशोरी को गांव के ही दबंग ने रास्ते में दबोच लिया। उसे झाड़ियों की ओर ले जाकर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं वहां पहुंची तो दबंग ने फायरिंग कर दी। निडर महिलाओं ने ग्रामीणों संग उसे खदेड़ दिया। मंगलवार को प्रधान संग लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार शाम शौच क्रि या के लिए खेत गई थी। रास्ते में गांव के एक दबंग ने तमंचे के दम पर किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी की चीख सुनकर महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंची। महिलाओं को आता देख दबंग ने फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दबंग ने उन पर भी फायरिंग की। ग्रामीणों के पीछा करने पर दबंग भाग गया। किशोरी ने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान पीड़ित किशोरी, उसके परिजनों और ग्रामीणों संग थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर थाने का घेराव किया। बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। एसओ विनोद यादव ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed