फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young woman against her husband's kidnapping report

युवती के अपहरण में पति के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 01 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 01 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
A young woman against her husband's kidnapping report

युवती के अपहरण का आरोप लगाकर उसकी मां ने पति और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंडस कालोनी रोड पर तब हुई जब युवती साइकिल से शुक्रवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। 

विज्ञापन


शहर की कचहरी कालोनी में रहने वाले महेश मिश्रा की विवाहिता पुत्री अमृता शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से निकली थी। अमृता की मां नीरज मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, करीब सवा नौ बजे उनकी बेटी कैलाशधाम वाटिका के पास पहुंची तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम पर युवती के अपहरण की सूचना मिलने के बाद मौके पर फोर्स पहुंची। पुलिस ने वहां से युवती की साइकिल बरामद की है।

अमृता की मां ने बेटी के अपहरण का आरोप दामाद सुशील मोहन पांडेय पुत्र रामकिशन निवासी हकीमपुर थाना करहल मैनपुरी व उसके एक अन्य साथी पर लगाया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया कि इससे पूर्व भी सुशील के खिलाफ अमृता की मां की ओर से बच्चे का अपहरण तथा दहेज उत्पीड़न का  मामला दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस अमृता का सुराग लगाने का कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed