फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR registered against the then Diwan for the disappearance of the case diary, including the charge sheet.

Hardoi News: आरोप पत्र समेत केस डायरी गायब करने में तत्कालीन दीवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the then Diwan for the disappearance of the case diary, including the charge sheet.
हरदोई। कासिमपुर थाने में वर्ष 2011 और वर्ष 2015 में दर्ज की गई प्राथमिकी की केस डायरी और आरोप पत्र गुम हो गया। पिछले कई दिनों से चल रही जांच के बाद अब सीओ संडीला के कार्यालय में तैनात तत्कालीन दीवान के खिलाफ कासिमपुर थानें में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी दीवान सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के जरहा निवासी आशीष ने वर्ष 2011 में गांव निवासी मुकेश, कुलदीप, अमित और सुमिरता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घर में घुसकर पीटने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले का आरोप पत्र अभी तक न्यायालय में नहीं पहुंचा है। इसके कारण मामले की सुनवाई भी नहीं हो पा रही। इसी तरह कासिमपुर थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा निवासी दिनेश कुमार ने कासिमपुर थाने में वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गांव के ही सुरेश, तेजपाल, छोटू और सुरेश की पत्नी के खिलाफ गाली गलौज करने और पिटाई करने का आरोप लगाया था। यह मामला भी अभी तक न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई आरोप पत्र और केस डायरी न होने की वजह से नहीं हो पा रही है। बीते दिनों पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों की समीक्षा की थी, जो काफी पुराने होने के बाद भी सुनवाई के स्तर पर लंबित हैं। इस दौरान यह दोनों मामले सामने आए थे। जांच के दौरान पता चला कि कासिमपुर थाने से आरोप पत्र केस डायरी सीओ संंडीला के कार्यालय में भेजे गए थे। तत्कालीन दीवान त्रिपुणानंद उपाध्याय ने इन अभिलेखों को गायब कर दिया। अभिलेख गायब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है आरोपी दीवान सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed