{"_id":"59e24c364f1c1b65548b780d","slug":"91508002870-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र का इलाज कराने गई महिला के मकान का ताला तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्र का इलाज कराने गई महिला के मकान का ताला तोड़ा
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सिविल लाइंस क्षेत्र के हरीपुरम कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर शुक्रवार रात लाखों का सामान चोरी कर ले गए। महिला बेटे का इलाज कराने आगरा गई थी। पति की मौत हो चुकी है। लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
सराय दयानत स्थित हरीपुरम कॉलोनी में इंद्रादेवी पत्नी स्व. रामअवतार सिंंह अपने इकलौते पुत्र रजत सिंह के साथ रहती हैं। महिला के पति आवास विकास परिषद में सर्विस करते थे जिनकी 20 वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। विगत दिनों रजत को बुखार हो गया। उसका इलाज कराने के लिए वह बेटे को लेकर पांच अक्तूबर को आगरा गई थीं। जहां किसी निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। घर में ताला लगा था। इंद्रा देवी के भांजे सुभाषचंद्र समय-समय पर चेक कर जाते थे। सुभाष के अनुसार शुक्रवार रात को वह गेट पर ताला चेक करके गए थे। शनिवार सुबह इंद्रादेवी के मकान के सामने रह रहीं निर्मला देवी अपने घर के बाहर जब झाड़ू लगा रही थी तो उनकी नजर खुले पड़े ताले पर पड़ी। देखा ताला टूटा है। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाली इंद्रा देवी की परिचित महिला को दी। इसकी सूचना उसने सुभाष को दी। सुभाष आए और ताला टूटे होने की जानकारी इंद्रा देवी को दी। साथ ही सिंचाई विभाग में जेई उनके देवर डीपी मित्तल को दी। डीपी मित्तल तुरंत मौके पहुंचे। उधर इंद्रादेवी ने जब यह सुना तो अपने पुत्र की अस्पताल से छुट्टी कराकर घर पहुंची। उन्होंने बताया कि चोर मुख्य गेट के साथ दो और ताले तोड़कर कमरे में पहुंचे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवर चुरा ले गए। इंद्रादेवी के अनुसार चोर उनके घर से दो सोने की चेन, चार जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, चांदी की हाफ पेटी, मंगल सूत्र व तीन जोड़ी पायलों के साथ रजत के रखे ढाई हजार रुपये नगद चुरा ले गए।
- बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी
- हरीपुरम कॉलोनी मेें हुई चोरी की वारदात
- पुत्र का इलाज कराने आगरा गई थी महिला
- लौटने पर चोरी की हुई जानकारी, तहरीर दी
फोटो नंबर 14- हरीपुरम कॉलोनी में चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी बिखरा पड़ा समान।
फोटो नंबर 15- चोरी की घटना के बारे में परिजनों से जानकारी करती सिविल लाइंस पुलिस।
फोटो नंबर16- हरिपुरम में मकान के बाहर जांच-पड़ताल करती पुलिस।