फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पकड़े गए युवक को पड़ा दौरा, पुलिस के हाथ पांव फूले

पकड़े गए युवक को पड़ा दौरा, पुलिस के हाथ पांव फूले

Wed, 11 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए युवक को पड़ा दौरा, पुलिस के हाथ पांव फूले

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर (इटावा)। बसरेहर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए युवक को अचानक हार्ट अटैक पड़ने से पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने तत्काल घर वालों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। युवक का शहर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। इकदिल थाना पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के मामले में फजीहत झेल रही पुलिस फिर एक मुसीबत में फंसने से बची।


बसरेहर थाना पुलिस ने बुधवार को सायं छह बजे कस्बा बसरेहर में बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से डीजल पेट्रोल बेचने के आरोप में चार युवकों को उठाया। इनमें पवन कुमार, राहुल, प्रवेश एवं रिजवान शामिल है। पुलिस चारों युवकों को थाने ले आई। इसके बाद शाम लगभग 7 बजे पवन कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। पवन ने पुलिस को बताया कि उसे हार्ट अटैक पड़ा है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को थाने से भगा दिया।इसके बाद पवन के परिजनों को बुलाया। पवन को उनके सुपुर्द करते हुए इलाज के लिए ले जाने को कहा। परिजन उसे शहर के निजी चिकित्सक के यहां ले आए। उसका उपचार चल रहा है। एसओ रमाकांत दुबे ने बताया कि पूछतांछ के लिए युवक को थाने बुलाया गया था। उसके घबराहट होने की शिकायत होने पर निजी चिकित्सक के यहंा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आनन फानन में युवक को परिजनों के सुपुर्द किया
- बाकी तीनों युवकों को भी थाने से भगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed