फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया

Tue, 12 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव में रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला के ऊपर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर गांव वालों ने महिला को बचा लिया। महिला के मायके वाले आ गए और उन्होंने महिला के साथ जाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी सीताराम ने अपनी पुत्री सुनीता की शादी चौबिया थानाक्षेत्र के गांव उनवा संतोष पुर निवासी फौजी रिंकू कुमार के साथ की थी। शादी के बाद सुनीता आंगनबाड़ी में काम करने लगी थी। कुछ दिन पहले रिंकू कुमार छुट्टी पर घर आया था। उसने अपनी पत्नी सुनीता से दो लाख रुपया मायके से लाने के लिए कहा। सुनीता ने बताया कि उसके पिता के पास पैसा नहीं है तो रिंकू ने कहा कि आंगनबाड़ी के रूप में जो पैसा मिला है वह उसी में से दो लाख रुपया दे। लेकिन सुनीता ने रुपया देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर रिंकू ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके ऊपर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। सुनीता के शोर मचाने पर गांव वाले आ गए और उन्होंने सुनीता को बचा लिया। लोगों की सूचना पर सुनीता के पिता सीताराम परिवार के साथ आए और उन्होंने थाने जाकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। एसओ चौबिया इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
- दो लाख रुपये न लाने पर पति व देवर की वारदात
- मायके वालों के साथ पीड़िता ने थाने में दी तहरीर






फोटो नं 18- थाने में तहरीर देने के आई पीड़िता सुनीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed