फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सात दिन बाद भी चौकीदार की हत्या का नही लगा कोई सुराग

सात दिन बाद भी चौकीदार की हत्या का नही लगा कोई सुराग

Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सात दिन बाद भी चौकीदार की हत्या का नही लगा कोई सुराग
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव छिमारा के पास स्थित बिजली गोदाम पर चौकीदार की हत्या को एक सप्ताह का समय बीत चुका है। लेकिन हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जबकि टीमें सुराग लगाने को लगाई गई हैं। पुलिस चौकीदार के मोबाइल के आधार पर हत्यारों को खोजने में लगी है। मोबाइल पर आई कॉल्स के आधार पर लोगों से पूछताछ करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला मुलू निवासी राम लखन पुत्र बहादुर सिंह पिछले दो महीनों से बिजली के टॉवर लगाने वाली मान कंपनी की छिमारा के पास स्थित गोदाम पर चौकीदारी का काम कर रहा था। 17/18 नवंबर की रात को रोजाना की भांति गोदाम पर सो रहा था तभी उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने उसके हाथ पांव बांध दिए और हत्या करने के बाद शव को चारपाई से पचास मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे। जब रविवार की सुबह लोग खेतों पर शौच के लिए गए तो उनका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर गए थे। अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस अब तक की कार्रवाई में हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई। हत्या क्यों की गई। इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। जब तक यह तथ्य सामने नहीं आता, तब तक पुलिस की प्रयास अंधेरे में तीन चलाने जैसा है। हालांकि चार टीमें लगी हैं। लेकिन उनसे अभी नतीजा मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकीदार के मोबाइल के आधार पर हत्यारों का सुराग लगाने के प्रयास में लगी है। एसपी सिटी राम बदन सिंह ने बताया अभी हत्यारोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस चौकीदार के मोबाइल पर आई कॉल्स के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रही है। सुराग लगाने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि हत्यारों का सुराग लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed