फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

Sat, 21 Oct 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को  मारपीट कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
भाई की मौत पर दिवाली पर फेरा करने आई बहन को ग्राम प्रधान व उसके भाइयों ने घर में घुसकर पीट दिया। जिससे महिला का सिर फूट गया। महिला ने पड़ोसी युवक को डीजे धीमा करने को बोला था। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों का पक्ष लेती रही। सीओ भरथना के हस्तक्षेप पर पुलिस के साथ महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी महेवा भेजा। पीड़िता की तहरीर पर ग्राम प्रधान नसीरपुर बोझा सहित 5 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना क्षेत्र के नसीरपुर बोझा गांव से दो चचेरी बहनें करीब छह माह से लापता हैं। करीब एक माह पहले सहसों थाना क्षेत्र की क्वारी नदी में मिले दो अज्ञात युवतियों के शव इन्हीं युवतियों के ही बताए जाते हैं। दोनों लापता युवतियों में से एक काजोल के पिता हीरा सिंह की आठ दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। भाई की मौत पर दिवाली पर उसकी बहन रेनू देवी नसीरपुर बोझा आई थी। शुक्रवार को रेनू अपने दूसरे भाई प्रमोद की पत्नी राजेंद्री देवी के साथ जानवरों को चारा पानी करा रही थी। वहीं, पड़ोसी दिलीप के दरवाजे पर बज रहे तेज आवाज में डीजे को उसने भाई की मौत के कारण धीमा बजाने को कह दिया। इस पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, राजीव, धर्मेंद्र, श्रवण, विनय लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर रेनू देवी व उसके भाई प्रमोद कुमार को पीट दिया। रेनू का सिर फूट गया। पीड़ित ने रात्रि में ही थाना पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि मौके पर पहुंच पुलिस आरोपियों का ही पक्ष लेती रही। पुलिस ने रेनू को बिना पुलिस के एंबुलेंस से महेवा सीएचसी भेज दिया। जहां डॉक्टर ने बिना पुलिस के मेडिकल करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष दोबारा थाने गया। जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित पक्ष ने सीओ भरथना विकास जायसवाल को घटना की जानकारी दी। सीओ भरथना के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने महिला को पुलिस के साथ दोबारा मेडिकल के लिए महेवा सीएचसी भेजा। लेकिन घायल प्रमोद का मेडिकल नहीं कराया।
विज्ञापन


- घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ा
- भाई की मौत पर फेरा करने आई थी
- डीजे की आवाज कम करने पर हुआ विवाद
- पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed