{"_id":"59e38a044f1c1b69678b5cfa","slug":"81508084228-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम खरगूपुर में चोरों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों के जेबरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम खरगूपुर में चोरों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों के जेबरात चोरी
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
खरगूपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घर से लाखों के जेवर चोरी कर लिया। हालांकि एक घर से चोर कुछ नहीं ले जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव में विद्याशंकर, पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। जबकि बेटा भूपेंद्र और बहू रेका दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। अलमारी में रखे करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। किसी को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। इससे पहले चोर पड़ोसी अमरजीत चौबे के घर में घुसे थे। अमरजीत चौबे के घर से चोर एक संदूक उठा ले गए। संदूक से निकाली गई एक नई शॉल विद्याशंकर के मकान की छत पर पड़ी मिली। रात करीब तीन बजे जब अमरजीत चौबे लघुशंका के लिए उठे तो उनको बाथरूम में घर का एक संदूक पड़ा दिखा तो उन्होंने घर वालों को जगाया तब चोरी की जानकारी हो सकी। अमरजीत ने ही पड़ोस में जाकर घर के बाहर सो रहे विद्याशंकर को जगाया और घटना के बारे में बताया। विद्याशंकर की पत्नी घर के अंदर गईं तो उनको पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है। विद्याशंकर ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सुबह थाना बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- परिजन सोते रहे, चोर लाखों के जेवर चुरा ले गए
- खरगूपुर गांव में चोरों ने दो घर में बोला धावा
- एक घर से चार लाख के जेवर चोरी
- पुलिस ने कहा जांच के बाद दर्ज की जाएगी रिपोर्ट