फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आधा दर्जन लुटेरों ने ट्रक मालिक से 40 हजार रुपये लूटे

आधा दर्जन लुटेरों ने ट्रक मालिक से 40 हजार रुपये लूटे

Sat, 06 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन लुटेरों ने ट्रक मालिक से 40 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। ग्वालियर बाईपास पर मानिकपुरा गांव के पास गुरुवार रात को सात बदमाशों ने ट्रक मालिक, चालक व हेल्पर को तमंचे की बट से पीटकर 40 हजार रुपये और चार मोबाइल लूट लिए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बढ़पुरा थाना के खेंडा अजब सिंह गांव में रहने वाले राजवीर सिंह ट्रक मालिक है। गुरुवार रात को वे अपने ट्रकों में बालू लादकर फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। उनके तीन ट्रक आगे निकल गए, जबकि एक पीछे रह गया। वे उदी मोड़ से उसी ट्रक में सवार होकर उसे इटावा तक आ रहे थे। उनका ट्रक सुनवारा से आगे यमुना पुल के आगे निकला तभी एक लोडर व एक बाइक पर सवार होकर छह से अधिक बदमाश आए और ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


ट्रक के रुकते ही बदमाशों ने राजवीर सिंह, चालक व हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजवीर सिंह ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचा की बटाें से पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने राजवीर, चालक व हेल्पर के पास से करीब चालीस हजार रुपये और चार मोबाइल लूट लिए और भाग गए। चालक ने घटना की जानकारी राजवीर के भाई कुंवर सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद कुंअर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल राजवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवर सिंह ने बताया कि बदमाश मारपीट कर उनके पास से करीब चालीस हजार रुपये व चार मोबाइल लूट ले गए हैं। उसने बताया कि बदमाशों की संख्या सात थी। इसमें पांच बदमाश लोडर व दो काली पल्सर पर सवार थे। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।


सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऐसा लग रहा है कि लेनदेन के चक्कर में मारपीट हुई है। अभी तक कोई बात सामने नहीं आयी है। पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed