{"_id":"5c87fb09bdec2213ef2d1699","slug":"61552415497-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने चक्की व्यवसायी को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने चक्की व्यवसायी को किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में गत सोमवार की रात एक दबंग ने चक्की व्यवसायी से बेवजह मारपीट कर दी और उसका पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम अहेरीपुर निवासी राकेश कुमार राठी पुत्र सत्यनरायण ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह कस्बा स्थित आटा चक्की बंद करके पैदल घर जा रहा था। तभी गांव के ही नामजद दबंग युवक ने बहन के घर के सामने उसे रोका और गाली गलौज की। उसने जब ऐसा करने से मना किया तो मारपीट करते हुए एक पत्थर से सिर पर मार दिया।
उसने इस घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दबंग को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।