{"_id":"5bb50d97867a55510e62d3f9","slug":"61538592151-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के युवक का शव बलरई नहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद के युवक का शव बलरई नहर में मिला
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। बलरई की भोगनीपुर नहर में फिरोजाबाद के 33 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक उसके घरवालों से संपर्क नहीं हो पाया है।
बलरई थाना के भोगनीपुर नहर के पुल के पास अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के बाहर निकाला। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान 33 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी बरी का नगला, फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस पुष्पेंद्र के घरवालों से संपर्क करने में जुटी है।