{"_id":"580a5bc34f1c1b716b706143","slug":"6-lac-looted-from-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से 6.09 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी से 6.09 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
आशीष पांडेय के पेट पर चाकू के निशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना क्षेत्र के तहत कुम्हावर के पास तुलसीपुर मोड़ तिराहे पर दो बाइकों पर सवार 5 लुटेरों ने शुक्रवार सरेशाम रीयल स्टेट कारोबारी को चाकुओं से गोंद कर छह लाख 9 हजार रुपये लूट लिया। सूचना मिलने पर एसएसपी एन कोलांचि मौके पर पहुंचे। इलाके में नाकेबंदी कराई गई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल पाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के कुशगवां गांव निवासी आशीष पांडेय पुत्र आनंद स्वरूप जमीन या प्लाट आदि खरीदने व बेचने का कारोबार करते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह बिजनेस के सिलसिले में सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हावर निवासी अपने फूफा सुभाष चंद्र तिवारी के पास बाइक से जा रहा थे। आशीष को अपने फूफा से कोई प्लाट आदि खरीदना था। इस वजह से अपने पास बैग में छह लाख रुपये और जेब में 9 हजार रुपये रखे हुए थे। वे कुम्हावर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर तुलसीपुर मोड़ तिराहे पर पहुंचे कि दो बाइकों से आए पांच लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। वे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर कारोबारी को चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद बैग छीन कर भाग निकले। सूचना मिलने पर एसएसपी एन कोलांचि और सीओ सैफई विनीत चौहान मौके पर पहुंचे। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस दौड़ाई। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन