{"_id":"5c19335ebdec2256dd1056df","slug":"51545155422-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग का मास्टर माइड के खिलाफ जारी हुआ वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग का मास्टर माइड के खिलाफ जारी हुआ वारंट
विज्ञापन
इटावा। भरथना के बंशियापुरा गांव में किशोरी हत्याकांड में फरार भाई के खिलाफ कोर्ट गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। सीओ विकास जायसवाल और थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं है जो आरोपी उपेंद्र कुमार की तलाश में जुटी हुईं हैं।
विगत 21 अक्तूबर को पड़ोसी को फंसाने के चक्कर में सुरेश चंद्र ने भाई सुभाष, बेटा सतेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार व उनकी पत्नी के साथ मिलकर बेटी आराधना की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला था। वारदात के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को बेटी की गायब होने की सूचना दी। साथ ही पड़ोस के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई। लेकिन शंका होने पर पुलिस ने बारीकी से घटना की पड़ताल की।
इसमें मामला ऑनर किलिंग का सामने आया। पूछताछ के दौरान पिता सुरेश ने लोकलाज के डर से बेटी की हत्या की बात कबूल की थी। इस वारदात में पुलिस ने आराधना के पिता सुरेश, भाई सुभाष, बेटा सतेंद्र और उसकी मां को जेल भेज दिया था। लेकिन वारदात का मास्टर माइंड उपेंद्र फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली।
विज्ञापन
कोर्ट ने पुलिस को गिरफ्तारी वारंट देकर जल्द से जल्द आरोपी को अदालत में हाजिर करने के निर्देश दिए। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि उपेंद्र बाहर रहता है। वहीं रहकर उसने आराधना की हत्या की साजिश रची थी।
वारदात से पहले और बाद में आरोपियों की लगातार बातचीत भी हो रही थी। पुलिस के पास सारे सबूत होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिये कोर्ट में अर्जी डाली थी, तब जाकर कोर्ट ने उपेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।