फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किसान के घर से लाखों के माल पर हाथ साफ

किसान के घर से लाखों के माल पर हाथ साफ

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान के घर से लाखों के माल पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। थाना ऊसराहार के गांव ऊसराहार कला में सोमवार देर रात एक किसान के घर में धावा बोलकर चोरों ने जेवर और नगदी चोरी कर ली। वारदात के वक्त किसान का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। सुबह नींद खुलते ही बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। गांव के हार्डवेयर व्यापारी के घर भी चोरी का प्रयास हुआ है। दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है।

ऊसराहार कला में रहने वाले किसान रघुवीर शर्मा बिजली नहीं आने पर सोमवार रात को परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। रघुवीर ने बताया कि सुबह तीन बजे पत्नी शौच के लिए नीचे आई तो कमरों के ताले टूटे पडे़ थे। अंदर देखा तो बक्स में रखे सोने की दो जोड़ी जंजीर चांदी की पायल अंगूठी और उसमें रखे 22 हजार रुपये चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


वहीं, उधर कस्बे के हार्डवेयर के व्यापारी वट्टन गुप्ता के यहां भी चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके जागने पर भाग निकले। दोनों ही पीड़ितों ने थानेे में तहरीर दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed