फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सवारी के रूप में युवक को आटो में बैठाकर लूटा

सवारी के रूप में युवक को आटो में बैठाकर लूटा

Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सवारी के रूप में युवक को आटो में बैठाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। बसरेहर थानाक्षेत्र के कल्ला बाग के पास आटो चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर युवक से दो अंगूठी, नगदी लूट ली। लूट के बाद उसे आटो से उतार कर भाग गए।

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा निवासी सौरभ पुत्र दलवीर सिंह बसरेहर स्थित दीपू जनरल स्टोर की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार शाम को वह दुकान बंद कराकर घर के लिए निकला था। टेंपो स्टैंड पर उसे इटावा की ओर जाने के लिए एक आटो मिल गया।
विज्ञापन


उसमें चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति बैठा था। उसने सौरभ को भी बैठा लिया और इटावा की ओर रवाना हो गया। जैसे ही आटो कल्ला बाग के पास पहुंचा तभी उसमें बैठे व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। सौरभ ने विरोध किया तो उसने उसके सिर में लोहे का औजार (पाना) दे मारा। इससे वह घायल हो गया। इसी बीच दोनों ने उसके हाथ में पहनी सोने व चांदी की अंगूठी व जेब में रखे 50 रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे वही उतार कर आटो लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में घायल किसी तरह से अपने गांव पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। बुधवार को परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। सौरभ ने बताया कि आटो में चालक के अलावा उसका एक साथी था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed