फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 thousand theft from a tobacco business shop

तंबाकू व्यवसायी की दुकान से 50 हजार चोरी

Sun, 27 May 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 27 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
50 thousand theft from a tobacco business shop
जसवंतनगर में हुई चोरी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर। थाना के समीप स्थित एक तंबाकू व्यवसायी की दुकान से चोर 50 हजार रुपये, सीसी कैमरा व कंप्यूटर ले गए। चोर में दूसरी मंजिल पर लगे लोहे का जंगला को तोड़कर अंदर घुसे। थाना के समीप हुई इस वारदात से दुकानदारों में भय का माहौल बना है।

विज्ञापन

नीरज जैन पुत्र बृजमोहन जैन निवासी जैन मोहल्ला जसवंतनगर का तंबाकू का बड़ा कारोबार है। शनिवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में ही चोरों ने छत के जरिए उतरकर दूसरी मंजिल का जंगला तोड़ दिया और नीचे दुकान में प्रवेश कर गए। चोर उनके काउंटर के गोलक में रखे लगभग 50 हजार रुपये, दुकान में लगा सीसी कैमरा व कंप्यूटर चुरा ले गए। रविवार की शाम उनकी दुकान के पड़ोसी की बिजली खराब थी तो वह छत पर देखने के लिए ऊपर गया तब जंगला टूटा होने पर उसे संदेह हुआ। पड़ोसी ने इस घटना की जानकारी नीरज जैन को दी। जानकारी मिलते ही वह दुकान पर आए और ताला खोलकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गोलक में रखे रुपये गायब थे। सीसीटीवी और कंप्यूटर ले जाने के पीछे माना जा रहा है कि चोरों ने शिनाख्त से बचने के लिए यह कोशिश की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बारीकी से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना है तथा चौराहे पर पुलिस का गश्त रहता है, इन सब के बावजूद यह घटना घटित होने से कस्बा के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed