फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुलिस कर्मी बन कर सब्जी मसाला एजेंट से पौने पांच लाख रुपया की ठगी

पुलिस कर्मी बन कर सब्जी मसाला एजेंट से पौने पांच लाख रुपया की ठगी

Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बन कर सब्जी मसाला एजेंट से पौने पांच लाख रुपया की ठगी
इटावा। कोतवाली क्षेत्र में वसूली करने आए एक सब्जी मसाला एजेंट को बाइक पर सवार दो लोगों ने अपने को पुलिस कर्मी बताकर बैग में रखे चार लाख 87 हजार 170 पार रुपये पार कर दिए। एजेंट ने जब अपना बैग देखा तो रुपये गायब थे। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के थाना हरवंश मोहाल के मोहल्ला मथुरी मोहाल निवासी आनंद कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता सब्जी मसाला का एजेंटी का काम करते है। वह शहर के दुकानदारों से माल का आर्डर लेकर उसे सप्लाई करते है। बाद में उन लोगों से वसूली करने के लिए आते है। रविवार को वह वसूली करने के लिए इटावा आए थे। उन्होंने मुख्य बाजार के दुुकानदारों से वसूली की। इसके बाद रामलीला रोड पर वसूली करने के लिए पैदल चल दिए। तभी रास्ते बाइक पर सवार दो युवक उनके पास रुके और अपने को पुलिस कर्मी बताया। बाइक सवार लोगों ने कहा कि रुपये लेकर जा रहे हो। जानते नहीं आचार संहिता लगी है। एक बाइक सवार उसे बातों में उलझाए रहा। तभी दूसरे ने मौका पाकर रुपये पार कर दिए। उसके बाद बाद बाइक सवार चले गए।
विज्ञापन


आनंद ने रामलीला रोड स्थित एक दुकान पर जाकर देखा तो रुपये गायब थे। वह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने झांसा देकर उसके रुपये पार कर दिए। घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed