{"_id":"59593f394f1c1b57548b479a","slug":"31499021113-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर चालक की हत्या का आरेपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेक्टर चालक की हत्या का आरेपी गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
ट्रैक्टर चालक की हत्या में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने भरथना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के गांव शिवनंदन पुरा निवासी बबलू पुत्र बादशाह 9 जून को ट्रैक्टर र्से इंट लेने इटावा आया था। टिक्सी मंदिर के पास तीन लोगों ने उसका ट्रैक्टर लूट लिया और उसकी हत्या कर शव को कामेत के पीछे जंगल में फेंक दिया। ट्रैक्टर मालिक राज पाल सिंह ने चालक के खिलाफ ट्रैक्टर गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में चालक के साथी रामेश्वर उर्फ कालिया निवासी मानिकपुर विसू को पकड़ा तो उसने पूरा राज उगल दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर रामेश्वर और उसके साथ रहे मुरारी व अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मान सिंह पुत्र रवीद्र सिंह निवासी ढकरई थाना सादा बाद हाथरस फरार हो गया था। कोतवाली जीवाराम यादव उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को उन्होंने मुखबिर की सूचना पर मान सिंह को भरथना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
- हत्या के बाद शव बीहड़ में फेंका था, तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके