फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   25 thousand injured in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
25 thousand injured in police encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश बीटू - फोटो : amar ujala
इटावा। जसवंतनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने नगला नरिया तिराहे से गुरुवार शाम को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश पर इटावा व आसपास के जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।  
विज्ञापन


गुरुवार शाम जसवंत नगर के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल व क्राइम ब्रंाच के प्रभारी सतेंद्र यादव अपनी टीम के  साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी नगला नरिया चौराहे के पास जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा तभी पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी ने फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गई।  बचाव में पुलिस की ओर से ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।  पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ बीटू पुत्र जनमेद सिंह यादव निवासी नगला नरिया बताया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बीटू एक शातिर अपराधी  है। उसके खिलाफ लूट आदि के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2015 में पुलिस अभिरक्षा से सिपाही की आंखों में मिर्ची झोंक कर भाग चुका है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ डकैती कोर्ट से वारंट चल रहा था। उस पर किन-किन थानों में  कितने मामले मामले दर्ज है इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed