फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   एसओ भरेह पर लोगों ने लगाया उत्पीडन का आरोप

एसओ भरेह पर लोगों ने लगाया उत्पीडन का आरोप

Tue, 25 Dec 2018 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एसओ भरेह पर लोगों ने लगाया उत्पीडन का आरोप
इटावा। भरेह थाना क्षेत्र के कई गांव के लोग सोमवार को इटावा कचहरी पहुंचे और उन्होंने एसओ पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में एसपी ग्रामीण को प्रार्थनापत्र देकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने लोगों को जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव इमलिया, पहलन अमदापुर हरपुरा से आए लोगों ने बताया कि एसओ भरेह क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न कर रहे है। शिकायत करने आई एक महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एसओ भरेह अपने हमराह फोर्स के साथ उसके घर पर पहुंचे और कहा कि तुम लोग जंगली जानवरों का शिकार कर उसका मांस बेचते हो।
विज्ञापन


मना करने पर मारपीट की। शिकायत करने पर उसे किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे गए। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। एसपी ग्रामीण को प्रार्थनापत्र दिया है। एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह ख्ुाद ही आकर मामले की जांच करेंगे। यदि एसओ दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed