फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   विद्युत टीम पर हमला करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विद्युत टीम पर हमला करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विद्युत टीम पर हमला करने वाले आरोपी को भेजा जेल
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के झीला गांव में शुक्रवार को चेकिंग करने गई टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, संजय कुमार कौशल, श्रीकांत नामदेव, पृथ्वी पटेल, टीजी शैलेंद्र कुमार, शिवपाल, तथा लाइनमैन अवनीश के साथ शुक्रवार को झीला गांव पहुंचे थे। तभी गांव निवासी रामसरन पुत्र रामप्रकाश कटिया डालकर पंप चलाते मिला। जब उससे कागजात मांगे तो वह भड़क गया और परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इस मामले में दो लोगों का डाक्टरी परीक्षण किया गया। पुलिस ने इस मामले में रामशरन उसकी पत्नी और परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शनिवार सुबह पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रामशरन को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन





विद्युत टीम पर हमला करने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed