फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दहेज उत्पीडन के तीन मामले दर्ज

दहेज उत्पीडन के तीन मामले दर्ज

Mon, 06 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडन के तीन मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
जिले के अलग-अलग थानों में दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहली रिपोर्ट चकरनगर थाने में दर्ज किया गया। जहां नगला जोर निवासी जय प्रकाश की पुत्री निधि ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसकी शादी औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी अरविंद कुमार के साथ की थी। ससुरालीजन बाइक व जंजीर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया। जहां चकवा खुर्द निवासी सर्वेंश कुमार की पुत्री रेनू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी शादी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जालिम अड्डा निवासी सर्वेश कुमार के साथ हुई थी। ससुरालीजन कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में सुसरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीसरा मामला जसवंत नगर थाने में दर्ज किया गया । जहां शिवराजपुर कानपुर नगर निवासी रामगुलाम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री की शादी जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी मुंशीलाल के साथ की थी। सुसरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुसरालीजनों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज
- अलग-अलग थानें में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed