{"_id":"5c153cd8bdec2255cd11c45e","slug":"191544895704-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
महेवा(इटावा )। खाकी की सुस्ती का फायदा उठाते हुए चोर बकेवर के उझियानी गांव में एक किसान के घर धावा बोलकर नगदी व जेवर चुरा ले गए। चोरी के समय परिवार के लोग दूसरी मंजिल के कमरों में सो रहे थे। इन्हें वारदात की भनक नहीं लगी। वहीं, पूर्व शिक्षक के मकान का ताला काटकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दोनों मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किसान पदम नारायण उर्फ पिंकू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर लेटे थे। नीचे के कमरे की कुंडी खोलकर चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर व 70 हजार रुपये पार कर दिए। चोर करीब दो लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। वहीं पड़ोस में पूर्व शिक्षक संतोष शुक्ल के घर का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया।
सुबह जानकारी पर चौकी प्रभारी राकेश पटेल व एसआई कुं वर पाल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना संदेहजनक लग रही है। तब भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
अलमारी का ताला तोड़कर नगदी, जेवर चोरी