फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   लूट की सूचना देने वाला लुटेरा

लूट की सूचना देने वाला लुटेरा

Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना देने वाला लुटेरा
तीन दिन पूर्व बदमाशों की गोली से घायल होने की झूठी कहानी गढ़ने वाला व्यक्ति ही लुटेरे गैंग का सरगना निकला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि साथी के हाथ से धोखे में पिस्टल चलने से वह घायल हुआ और इलाज करा सके इसलिए ड्रामा रचा।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंग के चार साथियों को भी गिरफ्तार कर किया है। लूटी गईं चार बाइकें, पार्ट्स, दो मोबाइल, एक पिस्टल व तमंचा बरामद किया है।


रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्र्रवार की सुबह औरैया के फफूंद कस्बा निवासी संदीप अवस्थी पुत्र स्व. महेश अवस्थी ने सूचना दी थी कि वह रिश्तेदार से मिलाई करने के लिए बाइक से इटावा जिला कारागार आ रहा था।
विज्ञापन


तभी सुबह करीब छह बजे बकेवर क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उसके पास से नगदी मोबाइल व बाइक लूट ली।

विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त अशोक नगर, इटावा निवासी अमित गुप्ता को दी। उसने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी की टीम व क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव ने मामले की जांच शुरू की। इसमें संदीप पर कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने सख्ती से संदीप से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बया कर दी। उसने बताया कि उसके साथी के पास पिस्टल थी। तभी अचानक गोली लगने से वह घायल हो गया था। बेहतर इलाज मिल सके इस लिए उसने लूट का नाटक रचा।


पुलिस ने संदीप निशानदेही पर बाइक ख्वाजा के पास से उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें फ्रेंड्स कालोनी के अशोक नगर निवासी प्रद्युम्न उर्फ अमित गुप्ता पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता, शिवम पुत्र संतोष यादव, पीएसी गली निवासी शिवा उर्फ छोटू पुत्र राज कपूर बाथम व फफूंद के चमनगंज निवासी शमशाद पुत्र मोहम्मद रहीस हैं।


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें, एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, बाइकों के कटे पार्ट्स व दो मोबाइल भी बरामद किए।

एसएसपी ने बताया कि औरैया का संदीप अवस्थी ही लुटेरे गैंग का सरगना है। ये लोग हाईवे के अलावा अन्य स्थानों पर लूट की वारदतों को अंजाम देते है। संदीप के खिलाफ इटावा के इकदिल, सिविल लाइन, फ्रेंड्स कालोनी व औरैया के फफूंद थाने में लूट, चोरी व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।


इसके अलावा अमित गुप्ता के खिलाफ सिविल लाइन फ्रेंड्स कालोनी, इकदिल व कोतवाली में चोरी लूट आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। शिवा के खिलाफ पांच व शिवम व शमशाद पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस लुटेरे गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने साथियों के नाम बताए हैं।

पुलिस उनके साथियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली टीम के सदस्यों को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।


संदीप का शातिर दिमाग उसके काम नहीं आया। आखिर वह पुलिस की पूछताछ में फंस ही गया। गोली लगने के बाद जब उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो मीडिया के लोगों ने उससे घटना की जानकारी की थी। उस दौरान भी वह कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया था।


लेकिन तब घायल होने की वजह से उस पर शक नहीं गया था।
उसने बताया था कि वह जेल में बंद अपने रिश्तेदार औरैया के अमन मिश्रा से मिलने के लिए आ रहा था। जब उससे पूछा गया था कि वह कहां से आया है।

तब उसने पहले घर (फफूंद) से आने की बात कहीं थी। बाद में बाबरपुर से आने की बात कही। घटना के बाद उसके द्वारा पुलिस को सूचना न देने की बजाय अपने साथी को सूचना दी। उसने यह भी बताया था कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने अपनी बाइक को रोक कर उसके हाथ पर पट्टी बांधी थी।


लेकिन वह यह नहीं बता पाया था कि उसको किस स्थान पर गोली मारी गई। वह केवल यही बता रहा था कि बकेवर से निकलने के बाद उसके गोली मारी गई। उसने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के आगे उसका शातिर दिमाग काम नही आया और पुलिस के जाल में फंस ही गया।


लूट की सूचना देने वाला लुटेरा
साथी की गोली से हुआ घायल, इलाज के लिए रचा लूट का ड्रामा, पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी दबोचा
लूटी गईं चार बाइकें, मोबाइल व असलाह किए बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed