{"_id":"5a43cdc04f1c1bcd6d8b6792","slug":"191514393024-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अवैध सम्बंधों की खातिर की भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी से अवैध सम्बंधों की खातिर की भाई की हत्या
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
भरथना कस्बा के मोहल्ला बृजराज नगर में देवर के साथ अवैध संबंधों में बाधक बने पति की हत्या उसकी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर करवा दी। भाई को भाई खाना खिलाने के बहाने कार से लेकर गया और रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कानपुर के पास गंगा बैराज में डाल दिया। बाद में पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला सामने आया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के अलावा मृतक की पत्नी व दो अन्य लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार के अलावा मृतक के मोबाइल का सिम व आधार कार्ड बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन सभागार में पकडे़ गए आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सोनू उर्फ अमित जादौन की शादी छह साल पहले सोनी के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद ही सोनी के अवैध संबंध अपने देवर मोनू उर्फ अनूप से हो गए थे। जानकारी होने पर सोनू इसका विरोध करने लगा। आए दिन होने वाले विरोध से परेशान सोनी ने अपने देवर मोनू से उसे रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। इसको लेकर मोनू ने अपने भाई की हत्या का षडयंत्र रचा। हत्या कर उसके शव को गायब करने के लिए अपने दोस्तों को तैयार किया और उन्हें 80 हजार रुपये सुपारी दी। योजना के मुताबिक मोनू के दोस्त कुश वर्मा निवासी बृजराज नगर ने सोनू को बाहर खाना खाने के लिए तैयार किया। उक्त लोगों ने अनीश निवासी महावीर नगर की कार को भी किराये पर बुक कर लिया। कुश व मोनू ने इस योजना में नितिन दीक्षित निवासी धनकुट्टी कलक्टर गंज कानपुर, गोलू उर्फ आकाश तिवारी, मुकेश वर्मा निवासी बृजराज नगर को भी शामिल कर लिया।
29 नवंबर को सभी लोग सोनू को खाना खिलाने के बहाने कार से ले गए और रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उक्त लोग उसके शव को लेकर कानपुर में गंगा बैराज पहुंचे और शव को गंगा में फेंक दिया। भरथना लौटने पर मृतक की पत्नी सोनी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की । एसओ भरथना को जानकारी हुई कि सोनू के गायब होने के बाद से उसका भाई मोनू व उसके दोस्त अपने-अपने घरों पर नही हैं। साथ ही उनके मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने जब मृतक के पिता बृजेंद्र उर्फ पप्पू से पूछताछ की तो पुलिस को उसके छोटे पुत्र के अपनी भाभी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने मोनू के अलावा अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसओ जेपी पाल ने मोनू को दोस्त मुकेश व कुश के साथ हथनौली के पास से पकड़ लिया। तीनों से पूूछताछ की गई तो सारा मामला खुलकर सामने आया। बाद में पुलिस ने सोनी को भी उसके मायके भरथना के कल्यान नगर से गिरफ्तार कर लिया। मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। कार से मृतक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस ने मोनू के पास से मृतक का सिम कार्ड भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गुमशुदगी के बाद जानकारी होने पर एसआई गंगादास गौतम ने उक्त लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अपहरण की धारा को भी जोड़ दिया गया। एसएसपी ने बताया कि फरार गोलू , अनीश व नितिन दीक्षित की तलाश की जा रही है। प्रेसवार्ता में एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा सीओ सिटी अजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ भरथना विकास जायसवाल मौजूद थे।
- देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
- शव को कानपुर के पास गंगा बैराज में फेंका था
- भाई, पत्नी के अलावा दो अन्य लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फरार तीन आरोपियों में एक कानपुर निवासी है
फोटो नं 26- पुलिस के साथ पकडे़ गए आरोपी व जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण।