{"_id":"5a3be4b44f1c1bca678c2cf6","slug":"191513874612-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान का ताला तोड़ा, नकदी एवं लाखों के जेवरात पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान का ताला तोड़ा, नकदी एवं लाखों के जेवरात पार
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरथना। नगर के मोहल्ला यादवनगर में बीती रात मजदूर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर व 10 हजार रुपये नगदी पार कर ले गए। सुबह जब मोहल्लेवालों ने घर का ताला टूटा देख चोरी की सूचना मकान मालिक को दी।
मोहल्ला यादव नगर निवासी सामीना पत्नी सरताज अली ने बताया कि उसके पति सरताज अली पंजाब में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। मंगलवार को वह अपने घर में ताला लगा कर अपने मायके फफूंद औरैया में अपने पिता निजामुद्दीन से मिलने गई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके घर के मुख्य गेट एवं कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से से पुत्री रुखसार की एक जोड़ी झ़मकी, बाला, दो सोने की जंजीर, दो अंगूठी, चांदी के खडुआ, करधनी, हाय सहित 10 हजार रुपये नगद चुरा लिए। महिला ने मामले की जानकारी भरथना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। वहीं, थाना क्षेत्र के बंधा गांव निवासी सुरेश चंद्र पुत्र बादशाह सिंह ने बताया कि वह खेतों में पानी लगा रहा था। उसी दौरान उसकी झोपड़ी मे़ बंधी 7 बकरियां चोर चुरा ले गए।
- बंद मकान से नगदी व लाखों के जेवरात पार
-अन्य घटना में सात बकरियां चोरी
फोटो नंबर 20- यादव नगर में चोरी के बाद सामान देखती महिला।