{"_id":"5b05a6414f1c1be8408b73a5","slug":"181527096897-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पथराव व फायरिंग से फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में पथराव व फायरिंग से फैली सनसनी
Updated Wed, 23 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। थाना क्षेत्र के कुंअरा पेट्रोल पंप के पास से कुनैठी व सूजीपुरा को जाने वाले मार्ग पर एक लड़की को लेकर हुए विवाद में पथराव हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग भाग चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के गांव कुनैठी व सूजीपुरा के युवकों के बीच एक लड़की को लेकर आपस में विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग बुधवार की शाम को आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकले। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है।