{"_id":"5cd1d44bbdec2207755935e6","slug":"171557255243-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी व बकाये में 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली चोरी व बकाये में 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बिजली विभाग ने मंगलवार को बिजली चोरी व बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एसडीओ फ्रेंड्स कालोनी कुलदीप सिंह की अगुवाई में अड्डा ऊसरा में चले अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। सिंह ने बताया कि 4 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए।
साढ़े 5 लाख रुपये बकाया में 36 कनेक्शन काटे गए हैं। साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली हुई है। एसडीओ राहुल ने बताया कि सरैया, कृष्णापुरम व धर्मनगर में अभियान चलाया। जिसमें 6 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी और 14 लोगों के खिलाफ कटे हुए कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कनेक्शन बकाया रकम जमा न होने पर काटे गए थे। इसके अलावा मंगलवार को पौने छह लाख रुपये के बकाया पर 22 कनेक्शन और काटे गए हैं। दो उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। एसडीओ जितेंद्र राजपूत ने साबितगंज मोहल्ले में अभियान चलाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।