फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   गृह क्लेश से परेशान होकर महिला ने जान दी, हत्या का आरोप

गृह क्लेश से परेशान होकर महिला ने जान दी, हत्या का आरोप

Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश से परेशान होकर महिला ने जान दी, हत्या का आरोप
इटावा। सिविल लाइन के सराय दयानत गांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। शव लटका देखकर परिवार में हाहाकार मच गया। मां ने बेटी के जेठ-जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



सराय दयानत गांव में रहने वाले मंजेश कुमार की पत्नी प्रीति का बुधवार रात कमरे में फांसी पर शव लटका मिला। लटका शव देखकर घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जानकारी प्रीती के मायके वालों को दी। प्रीती की मां सत्यवती पत्नी गौरी शंकर निवासी बिजौली थाना बकेवर ने पुलिस को बताया कि प्रीति की शादी छह साल पूर्व सराय दयानत निवासी मंजेश के साथ की थी।
विज्ञापन


मंजेश बिजली विभाग में संविदा पर काम करता है। वह अक्सर घर के बाहर रहता है। पुत्री के जेठ अजय कुमार, उसकी पत्नी, राजकुमार व उसकी पत्नी व राज कुमार के पुत्र सचिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने प्रीति का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने प्रीति की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सत्यवती की तहरीर पर जेठ अजय, उसकी पत्नी, राज कुमार व उसकी पत्नी व सचिन पुत्र राज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
मां ने बेटी के जेठ-जेठानी समेत पांच के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed