{"_id":"5c5c6ecdbdec2273ed39b7cf","slug":"161549561549-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
विज्ञापन
इटावा। कस्बे के मोहल्ला कटरा विल्लोचियान निवासी एक बालक दुकान पर काम करता था। वह तीन दिन से गायब है। इस मामले में उसके परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया।
मोहल्ला निवासी आशमा पत्नी इस्तियाक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंडी होमगंज चौराहा जसवंतनगर में उसका 13 वर्षीयबेटा उवैश पंसारी मधुरा प्रसाद की दुकान पर काम करता था। पांच फरवरी को मधुरा प्रसाद के यहां जा रहा था। उसी समय उवैश का रंजिशन विपक्षीगण सुलेवान पुत्र इस्पाक, नदीम पुत्र जमील, कासिम, मोशिम, नाजिम पुत्रगण शाहबुददीन तथा सभासद शाहबुददीन निवासीगण कटरा विल्लोचियान थाना जसवंतनगर ने अपहरण कर लिया है। सभी के खिलाफ मुकदमा भी जसवंतनगर थाने में दर्ज है। इस संबंध में थाना जसवंतनगर में वह प्रार्थना पत्र भी दे चुकी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।