{"_id":"5b9ab2de867a557ffa245d06","slug":"161536864990-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी उंगली से हुई पहचान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटी उंगली से हुई पहचान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कटेखेड़ा.जसवंतनगर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। इसकी पहचान गुरुवार सुबह अर्चना उम्र 30 वर्ष पत्नी सुनील यादव के रूप में की गई है।
अर्चना के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी गोवेपुर निवासी सुनील के लिए वर्ष 2014 में की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले अर्चना को परेशान करते थे। भाई राजीव का कहना है उसकी बहन मंगलवार से गायब थी। बुधवार को सुबह सूचना मिली तो परिजन सहित बहन के ससुराल गए।
वहां पर ससुरालीजन नहीं मिले। परिजन थाना सैफई में सूचना देने पहुंचे और उसके बाद खोजबीन करते रहे। गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का रेलवे लाइन पर शव बरामद हुआ। इसके चलते पहचान करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां पर उन्होंने अर्चना की पहचान हाथ की अंगुली कटे होने से की। परिजनों ने थाना सैफई में तहरीर में अर्चना के ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर रेलवे लाइन पर डाल दिया। थाना अध्यक्ष महेशवीर सिंह का कहना है तहरीर मिल गई है जांच करके कार्रवाई की जाएगी मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है।