{"_id":"5a74b6bf4f1c1b8e238b64a8","slug":"161517598399-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों में मारपीट कर बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों में मारपीट कर बाइक व नकदी लूटी
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सराय भूपत के पास बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को दूसरी बाइक पर सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर लूट लिया। लुटेरे बाइक व नगदी लूटकर भाग निकले। सरेशाम हुई लूट की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भरथना रोड निवासी सुभाष चंद्र अपनी बाइक से गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में गए थे। दावत खाने के बाद रात करीब आठ बजे वह घर आ रहे थे । सराय भूपत के पास पीछे से बाइक पर आ रहे तीन लुटेरों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। उनके रुकते ही लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उनकी जेब से रुपये निकालने लगे। जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रुपये और बाइक छीन ली।
सुभाष ने किसी तरह से इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुभाष ने बताया कि लुटेरे उसके पास से आठ हजार रुपये व बाइक लूट ले गए।
विज्ञापन
जसवंत नगर थाना क्षेत्र के सराय भूपत के हाईवे पर हुई घटना