{"_id":"5cffecb3bdec22076f512e28","slug":"15602761381-etawha-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग की ओर मुड़ी पुलिस की शक की सुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग की ओर मुड़ी पुलिस की शक की सुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकघरा गांव में किशोरी की हत्या और उसके प्रेमी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस के शक की सुई किशोरी के परिजनों की ओर घूम गई है। युवक के बयानों, मौका मुआयना और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अब हत्या को ऑनर किलिंग से जोड़कर चल रही है।
इकघरा निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी का शव 25 मई को गांव के किनारे बने आंबेडकर पार्क में मिला था। पास से उसका प्रेमी पुष्पेंद्र भी घायल पड़ा मिला था। किशोरी की रस्सी से गला कसकर हत्या के बाद चाकू से पेट में तीन हमले किए गए थे। पुष्पेंद्र के पेट में भी चाकू का घाव मिला था। उसका सैफई के मिनी पीजीआई में ऑपरेशन कराया गया था। 12 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली।
किशोरी के पिता ने पुष्पेंद्र के खिलाफ बेटी की हत्या कर खुद को जख्मी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। नए विवेचना अधिकारी ने दो दिन पहले मौका ए वारदात का मुआयना किया। इसके बाद आरोपी प्रेमी के बयान दर्ज किए। इसी के बाद से पुलिस की शक की सुई ऑनर किलिंग की ओर घूम गई है। सूत्रों के अनुसार कॉल डिटेल में हत्या वाली रात किशोरी ने ही पुष्पेंद्र को फोन किया था। बयान में पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि फोन पर उसने घर बुलाया था। वहां पहले से मौजूद चार पांच लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद जब होश में आया तो अस्पताल में था। कॉल डिटेल में युवक के नंबर पर बात करने वाले 12-15 नंबरों की पड़ताल की गई। इसमें ज्यादातर नंबर किशोरी या उसके परिजनों के निकले हैं।
विज्ञापन
एसओ और विवेचनाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया खुलासे के करीब पहुंच गए हैं। सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। हत्या में युवक का हाथ प्रतीत नहीं हो रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।