{"_id":"5cffecacbdec2207801a83f9","slug":"156027613120-etawha-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के पथवरिया मोहल्ला की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह दो बच्चों को लेकर एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। पीड़िता ने कई बार एसएसपी से लेकर महिला थाने तक शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को फिर उसने एसएसपी को शिकायतीपत्र दिया, उसे आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
औरैया जिले की रजिया ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 10 साल पहले पथवरिया निवासी हनीफ के साथ उसकी शादी हुई थी। उससे पुत्री अनफ (9) और पुत्र उजैफ (8) है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ साल बाद से पति व ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते हैें। इसमें उसके एक कान का पर्दा फट गया है और पसलियां भी टूट गई हैं। आरोप लगाया कि 14 मई को रात 9 बजे फिर दो लाख रुपये लाने का दबाव डाला।
असमर्थता जताने पर लात-घूंसों से जमकर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने बचाया। इसके बाद पति, सास और अन्य ससुरालवालों ने बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। रातभर वह बाहर पड़ी रही। 10 जून को फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। दो दिन से वह एक रिश्तेदार के यहां रह रही है। रजिया ने बताया कि कोतवाली, महिला थाना और एसएसपी को कई बार शिकायत दे चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने खुद की जान को खतरा भी बताया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। गुरुवार को महिला के घर जाकर जांच करूंगी। उसके मामले को परिवार परामर्थ केंद्र भी भेजा गया है। अगर ससुराल वाले नहीं माने तो मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।