फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हत्या और आत्महत्या पर टिकी पुलिस की जांच

हत्या और आत्महत्या पर टिकी पुलिस की जांच

Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या पर टिकी पुलिस की जांच
इटावा। प्रसपा के जिला महासचिव की बेटी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत की जांच हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। मौत के बाद हुए घटनाक्रम के कारण पुलिस मामले को संदेह के दायरे में ले रही है। इससे हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह के पास रहने वाले प्रसपा के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता की पुत्री खुशी 15 की गुरुवार को पिता की रिवाल्वर से गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को गाड़ी में डालकर यमुनाघाट ले गए थे। मेमो की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और यमुनाघाट के करीब से शव को घर लाई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर में जांच पड़ताल की। रिवाल्वर भी कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी के बाद हत्या के बिंदु पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed