फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   संदिग्ध हालत में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी

संदिग्ध हालत में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी

Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी
इटावा। सैफई के हीरापुरा गांव में इंटर के छात्र ने मंगलवार देर रात को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। लटका शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। हालांकि घरवाले छात्र के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


हीरापुर गांव में रहने वाले धनीराम मजदूरी करते हैं। उनके सात बेटों में पांच नंबर का अरविंद कौशल्या देवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। भाई बसंत ने बताया कि मंगलवार को स्कूल से आने के बाद अरविंद घर के बाहर चला गया और शाम को लौटा। उसने किसी से बातचीत नहीं की और कमरे में चला गया। घरवालों को लगा कि वह खाना खाकर सो गया होगा। बुधवार सुबह नींद खुलने पर कुंडी खटखटायी, आवाज नहीं आने पर खिड़की से देख तो उसका शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज प्रभुदयाल ने बताया कि घरवालों से पूछताछ में पता चला कि कभी-कभी पिता पढ़ाई के लिए कहते थे। लेकिन उस दिन तो उससे कोई बात भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed