{"_id":"5c34e492bdec2256b914514d","slug":"151546970258-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीडिंग लेने गये लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीडिंग लेने गये लाइनमैन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विद्युत सब स्टेशन चौपुला के लाइनमैन रामबरन निवासी नंदपुर, मीटर रीडर सौरभ कुमार पुत्र श्याम सिंह के साथ एक गांव में रीडिंग लेने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।
बताया गया कि चौबिया क्षेत्र के जालिमपुरा में सर्वेश कुमार के घर पर बिजली बिल निकालने के लिए रीडर सौरभ कुमार गए थे। सर्वेश सहित गांव के कई लोगों ने मीटर से बिल न निकालने की बात कही और अभद्रता करने लगे। लाइनमैन रामबरन का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा गांव में जो मीटर लगाए गए हैं। गांव के लोग मीटर से बिजली न चलाकर डायरेक्ट बिजली चला रहे हैं जिससे बिजली की चोरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने बिल नहीं निकालने दिया और अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। वह किसी तरह बचकर कर्री चौकी पर पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में चौपुला विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता गिरजाशंकर वर्मा ने बताया कि मीटर बाईपास कर दूसरी केबल प्रयोग करना विद्युत चोरी की श्रेणी में आता है ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।