{"_id":"5c114d9abdec2241845507ca","slug":"151544637850-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता, सिपाही समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता, सिपाही समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ओवरलोड ट्रकों को निकलवाने के मामले में संलिप्त पाए गए भाजपा नेता व सिपाही समेत तीन के खिलाफ बढ़पुरा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आईजी टीम ने ट्रकों को पास कराने में उदी चौकी के सिपाही, भाजपा के कोषाध्यक्ष व एक अन्य को संलिप्त पाया। एक ट्रक चालक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ बढ़पुरा थाने में धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीओ कैंट व आईपीएस अधिकारी अविनाश कुमार को आईजी कानपुर ने इटावा में अवैध खनन व ओवरलोडिंग की जांच करने भेजा था। उन्होंने अपनी टीम व इटावा के अधिकारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। ट्रक चालकों से पूछताछ की गई। ट्रक चालक पंकज चौधरी निवासी अटेर जिला भिंड ने बताया कि उदी चौकी में तैनात सिपाही शेषनाथ पांडे, भाजपा के कोषाध्यक्ष रघुवीर तिवारी व बाह अड्डा निवासी आशीष कुमार ट्रकों को रुपये लेकर निकलवाते हैं।
इस संबंध में जांच टीम ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। ट्रक चालक पंकज चौधरी की तहरीर पर बढ़पुरा थाने में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ बढ़पुरा जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंकज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ जसवंतनगर करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता, सिपाही समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ट्रक चालक की तहरीर पर बढ़पुरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, भाजपा कोषाध्यक्ष, सिपाही व एक अन्य पर रुपये लेकर ट्रकों को निकलवाने का आरोप