{"_id":"5b92c2c7867a557ffe03e79d","slug":"151536344775-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी के हमले से घायल अधेड़ की ग्वालियर में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी के हमले से घायल अधेड़ की ग्वालियर में मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। मढ़ैया अहिरान गांव में बुधवार रात कुल्हाड़ी के हमले से घायल अधेड़ ने ग्वालियर में दम तोड़
भिंड (मध्य प्रदेश) के ज्योंरीपुरा गांव निवासी बृजेश यादव बकेवर थाना क्षेत्र के मढ़ैया अहिरान गांव में अपने रिश्तेदार श्रीराम यादव के घर आया था। वह रात को घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था तभी कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। मिनी पीजीआई से परिजन उसे ग्वालियर ले गए थे। ग्वालियर में शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान बृजेश ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में श्रीराम यादव के बेटे ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रार्थना पत्र दिया है। बृजेश बचपन से इसी गांव में रहा है जो हाल चार सितंबर को ज्योंरीपुरा से आया था। वह साधु था, जिसके नाम काफी संपत्ति भी है। उसके कुछ परिजन इटावा में रहते हैं। सारे तथ्यों की छानबीन की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई, इसकी भी जानकारी की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।