{"_id":"597f69b64f1c1bff448b48e3","slug":"151501522358-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने खुद को टीटी बताकर लूटे दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने खुद को टीटी बताकर लूटे दस हजार
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना(ब्यूरो)। इटावा से कानपुर जा रही तूफान एक्सप्रेस में भरथना के पास तीन लड़कों ने दो यात्रियों से मारपीट की। उनकी जेब से दस हजार रुपये निकालकर भरथना स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी को घटना के बारे में बताया है। आरोपियों ने खुद को टीटी बताया था।
मनोज पुत्र लाखन सिंह तथा राजकिशोर पुत्र चंद्र शेखर सदा निवासी ओपीएफ जमालपुर दरभंगा (बिहार) डाउन तूफान एक्सप्रेस में कोच एस पांच स्लीपर में इटावा से पटना जाने के लिए सवार हुए। जब वह डिब्बे में घुसे तभी उन्हें तीन लड़के मिले।
उन्होंने खुद को टीटी बताते हुए टिकट दिखाने को कहा। दोनों ने उन्हें टिकट दिखाया। तीनों लड़कों ने धौंस जमाते हुए कहा कि जनरल की जगह तुम स्लीपर कोच में क्यों घुसे। तुम दोनों पर जुर्माना लगेगा। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ, विवाद के बाद तीनों लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास से दस हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
तीनों भरथना आउटर केबन के पास उतरकर भाग गए। एसओ जीआरपी अश्वनी कौशिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।