फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   एक परिवार के चार लोगों को दबंगों ने पीटा

एक परिवार के चार लोगों को दबंगों ने पीटा

Sat, 24 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
एक परिवार के चार लोगों को  दबंगों ने पीटा
इटावा।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला कढ़ोरी में पुराने विवाद में दबंगों ने शुक्रवार शाम घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया और तोड़फोड़ की। बक्सों में रखे जेवर, नगदी और बाइक लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगला कढ़ोरी निवासी रामअवतार पुत्र मुंशी लाल की अपने ही गांव के दबंगों से जमीनी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को रामअवतार किसी काम से बाहर गए थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दबंग उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। रामअवतार की पत्नी सर्वेश कुमारी ने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सर्वेश का पुत्र अमित व पुत्री किरन उन्हें बचाने आए तो दबंगों ने उन्हें भी मार पीटकर घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर जेवर, नगदी और बाइक लूट ले गए। देर शाम घर पहुंचे रामअवतार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घर से उठाई गई बाइक दबंग गांव के बाहर एक नाले के पास छोड़ गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर सर्वेश ने दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- जमीन की रंजिश में दबंगों ने बोला धावा, मां, बेटा और बेटी घायल
- जेवर, नगदी और बाइक भी लूट ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed