{"_id":"5ce19cc7bdec22077559440a","slug":"141558289607-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खोज निकाली लापता हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने खोज निकाली लापता हुई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से गत शनिवार को लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को नहर में फेंक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी की पत्नी शनिवार सुबह लापता हो गई थी। उसकी साड़ी दतावली नहर पुल के पास मिली थी। विवाहिता के औरैया के निवासी पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में खोजबीन कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
बाद में पुलिस ने विवाहिता के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि उसकी एक व्यक्ति से काफी बातचीत होती है। पुलिस ने खोजबीन करके महिला को एक कालोनी के पास से बरामद कर लिया और उसके पिता के सुुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि विवाहिता अपनी मर्जी से पड़ोसी के साथ चली गई थी। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। विवाहिता को उसके पिता के सुुपुर्द कर दिया है।