फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चोरों ने घर में घुसकर पांच लाख का माल पार किया

चोरों ने घर में घुसकर पांच लाख का माल पार किया

Mon, 08 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर में घुसकर पांच लाख का माल पार किया
इटावा। सहसो थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंअरपुर कुर्छा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। चोर मकान के पीछे से घुस गए। कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर जेवर नगदी सहित करीब पांच लाख का जेवर नगदी व अन्य सामान ले गए। घर के आंगन में सो रहे परिवार को चोरी की भनक नहीं लग सकी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सहसो थाना क्षेत्र के कुंअरपुर कुर्छा गांव निवासी किशन गोपाल पुत्र मुंशीलाल रविवार की शाम को अपने परिवार के साथ खा पीकर घर के आंगन में सो गए। तभी रात में चोर मकान के पीछे से कमरों मेें घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों को उठा ले गए।
विज्ञापन


बक्सों को छत पर ले जाकर उसमें रखे जेवर नगदी के अलावा कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड का बुलाकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित किशन गोपाल ने बताया कि उसकी पुत्री आरती सुसराल से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर उसके करीब 12 तोले वजन के जेवरात व 25 हजार रुपये नगद भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से करीब पांच लाख का माल चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की तहरीर दे दी गई है। एसओ सहसों सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। अभी कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed