{"_id":"5b3d14314f1c1b56238b4874","slug":"131530729521-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवती का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवती का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंतनगर थाना बलरई के निकट नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार दोपहर भोगनीपुर निचली गंगा नहर के बलरई पुल के नीचे युवती का शव देखा गया। शव पानी में होने के कारण फूल चुका था। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को बमुश्किल पानी से बाहर निकाला गया व उपनिरिक्षक देवी चरण साहू ने जांच-पड़ताल की।
लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस टीम संग कालीचरण ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। शव 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं से बहकर आया है। युवती नीली जींस की पेंट व सफेद कुर्ती पहने थी।