फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मकान में घुसकर जेवर नकदी चोरी

मकान में घुसकर जेवर नकदी चोरी

Thu, 21 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
मकान में घुसकर जेवर नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सैंफई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर बक्सों के लॉक तोड़कर जेवर-नकदी सहित दो लाख का सामान चुरा ले गए। बरामदे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजनों ने सामान फैला देखा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी गुरु चरण सिंह मंगलवार रात परिवार के साथ अपने घर के बाहर बने बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पिछवाड़े से उनके मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में घुसकर कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया। बरामदे में सो रहे लोगों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब अंदर जाकर कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखा। परिजनों ने बक्सों को देखा तो उसमें रखा सारा सामान गायब था। गुरु चरण सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से करीब दो लाख के जेवर के अलावा धान की बिक्री के रखे पचास हजार रुपये नकद चुरा ले गए। उन्होंने इस घटना से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


- घर से जेवर-नकदी सहित ढाई लाख की चोरी
- सैफई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed